सफर - #चलना_है_तेरे_संग

चलना है तेरे संग
कब तक
साँस चलेगी
जब तक
चाँद भी उतरेगा कभी
चूम लेगी उसको जमीं
इन पंछियों से कह दो
शोर ना करे
हवाओं से कह दो
कोई जोर ना करे
गवाह है आज भी
हम तन्हा थे यहीं कहीं
लो आज आये है वो
जो कल तक साथ थे नहीं
कुछ बातें थी दिल में दबी
आयेंगी जुबां पे अभी
होने दो मुलाकातें तभी
साथ साथ चलना है
इन तंग पगडंडियों पर
दूर तक खत्म ना हो
ये सफर
मेरे हमसफर
देख लेंगे कभी किसी बगियाँ में
झूमते हुए पेड़ों को
कभी चटकती खेतों की
उलझी सुलझी मेढ़ों को
कभी तराश लेंगे खुद को
देख कर किसी आहर में
अपनी परछाई
देख एक तेरे आने से
अब दूर तलक नहीं बची
कहीं भी तन्हाई
आ जा की अब
शाम होने को आई .....
आ जा की अब
शाम होने को आई !!!!!

#AK47

Instagram - @shabdon_ke_ashish

Fb - ShabdonKeAshish

Comments

Popular posts from this blog

MAINSTREAM :- A strong walk to BIPARD

वक़्त बदलता नहीं , वक़्त को बदलना पड़ता है ।

सपना वो नहीं जो आप नींद में देखते है बल्कि सपना वो है जो आपको सोने ना दे